You are currently viewing किसी जरूरत के लिए कितना पैसा लगेगा ?? How Much money needed for Future Needs best way calculate Just in 7 Steps
कितना पैसा लगेगा (How Much money)

किसी जरूरत के लिए कितना पैसा लगेगा ?? How Much money needed for Future Needs best way calculate Just in 7 Steps

किसी जरूरत के लिए कितना पैसा लगेगा ?? Future Need Of Money calculate yourself in Just 7 Steps

क्या आप बता सकते है कि आपके ग्राहक को अपनी किसी जरूरत के लिए कितना पैसा लगेगा (How Much money) ??

आप  जब भी अपने जीवन में कोई भी छोटा या बड़ा काम करने के लिए पैसे कि बचत करते है तो कई बार आप जितना भी पैसा बचाते है वो कम पड़ जाता है .. पता है क्यों ? क्यों कि आपको येह नहीं पतः होता कि भविष्य में आपको इस काम को पूरा करने में कितना पैसा लगेगा (How Much money) ?

अगर आपको या तो कोई इस बारे में परामर्श दे देता या आप खुद ही ये पता कर पाए होते तो कि कितना पैसा लगेगा  (How Much money)जहाँ इतना बचाया वहीँ कुछ और बचा लेते पर काम तो हो जाता | पर इसमें असल समस्या 2 है :-

पहला कारण कि हमें नहीं पता होता कि कितना पैसा लगेगा (How Much money)

हमारी शिक्षा व्यवस्था में ये तो सिखाया ही नहीं जाता है कि पैसे कैसे बचाए |

दूसरा कारण कि हमें नहीं पता होता कि कितना पैसा लगेगा (How Much money)

हमारे परामर्शदाता (एजेंट मै यहाँ हर एक एजेंट कि बात नहीं कर रहा हूँ | ) अपने काम में उतने दक्ष है नहीं, जितना उन्हें होना चाहिए |

इस लिए मैंने सोचा कि मै आपको ही सिखा देता हूँ | जब आप खुद ही ये सीख लेंगे कि कितना पैसा लगेगा  (How Much money) तो आपको किसी कि भी जरूरत ही नहीं होगी और कोई आपको बना भी नहीं पायेगा | इस ब्लॉग को लिखने के पीछे बस यही उद्देश्य है | तो आइये शुरूआत करते है ………

महत्वपूर्ण घटक जिनसे पता लगेगा कि कारण कि हमें नहीं पता होता कि कितना पैसा लगेगा (How Much money)

आपको अपने परिवार की किसी भी जरूरत को पूरा करने के लिए कितना पैसा लगेगा (How Much money)  ? और इसे पूरा करने के लिए मुझे कितने पैसे की बचत करनी होगी ? इसे जानने के लिए आपको तीन महत्वपूर्ण फैक्टर्स या घटक हैं जिन्हें आपको समझना होगा जो इस कैलकुलेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है जैसे –

आपको पैसे की आवश्यकता कितने साल बाद पड़ने वाली है ?

इस बीच में महंगाई दर क्या रहने कि संभवना है ?

और इसी काम की आज की कीमत क्या है ?

इसके लिए आपको एक फाईनेंसियल कैलकुलेटर डाउनलोड करना होगा, इससे आपका काम चुटकियो में हो जायेगा | येआपको एंड्राइड मोबाईल के प्ले स्टोर में मिल जायेगा | आप सर्च आप्शन में जा कर Financial लिख कर सर्च करेंगे तो आपको ढेर सारे केलकुलेटर मिलेंगे जिसमे से मैं जिसका प्रयोग कर रहा हूँ | वो चित्र में लाल बॉक्स में दिख रहा है |

इमेज

कितना पैसा लगेगा (How Much money)

आप ये किसी भी फाईनेंसियल कैलकुलेटर से कर सकते है पर मैंने इसका प्रयोग किया है, इस लिए आपको इसकी सलाह दे रहा हूं ताकि आप कही अटक न जाये | आप भी इसे डाउनलोड कर लीजिये | डाऊनलोड होने पर जब आप इसे open करेंगे तो ये कुछ इस तरह का दिखेगा |

इमेज

हमें इसमें से पहिला वाला TVM (टाइम वैल्यू ऑफ़ मनी) वाला विकल्प का प्रयोग करके हम अपने काम के लिए भविष्य की जरूरत के लिए आवश्यक धनराशि का अंदाजा लगभग सटीकता से निकाल सकते है | जब आप इस टी वी एम केलकुलेटर में जब जाएंगे तो आपको स्क्रीन कुछ इस तरह की नजर आएगी …

कितना पैसा लगेगा (How Much money) समझने के लिए फाईनेंसियल कैलकुलेटर के बटन

कितना पैसा लगेगा (How Much money)

इसमें निम्न लिखित बटन है आइये इनको एक एक करके समझ लेते है :-

पहला बटन

PV यानी के प्रेजेंट वैल्यू आप इसमें वह वैल्यू लिखिए जिसकी आवश्यकता आपको आज होगी अगर आप काम आज करें तो, और समझेगे कि कितना पैसा लगेगा (How Much money) हमारे किसी भी कम् के लिए |

उदाहरण के लिए आप अपने बच्चों को इंजीनियर बनाना चाहते हैं और उसके लिए आपको आज की तारीख में ₹300000 की आवश्यकता पड़ेगी तो इसमें तीन लाख लिख दीजिए |

दूसरा बटन

PMT इसका प्रयोग तब होता है जब हम कोई किश्त निकाल रहे होते है या दे रहे होते है, तब इसका प्रयोग होता है | यानि कि लगातार पैसे देने या लेने में | अभी हम निकल्र रहे है की जो काम आज 3 लाख में हो रहा है वो 18 साल बा कितने में होगा, इस लिए अभी इसको खाली छोड़ दीजिए | इसके प्रयोग अगले ब्लॉग में करेंगे |

तीसरा बटन

FV हमें असल में यही पता करना है, पर इसे पता करने के लिए हमें अभी कुछ और जानकारी इसमें डालनी होगी | इसलिए अभी इसे कुछ नहीं करना है |

चौथा बटन

Rate इसका मतलब है कि आज से जब हमें इस पैसे की जरूरत होगी तब तक मंहगाई किस दर / रेट से बढ़ेगी यहाँ हमें वही लिखनी है | जैसे की अगर आपको लगता है की इन 18 सालो में मंहगाई की दर 7% रहने की सम्भावना है तो यहाँ आप 7 लिख दीजिये | ध्यान रहे % का निशान नहीं लगाना है | यहाँ बताते चले कि कितना पैसा लगेगा (How Much money) की कल्क्कुलतिओन में ये चरण बहुत महत्वपूर्ण है | यहाँ लिखी गयी वैल्यू बड़ा अंतर डालती है |

पाँचवा बटन

पीरियड उसके ठीक नीचे एक कॉलम है जिसमें पीरियड लिखा हुआ है इसमें आपको वह समय अवधि लिखनी है जिस अवधि के बाद आपको इस पैसे की आवश्यकता होगी | मान लेता हूं कि आप को 18 साल बाद इस पैसे की आवश्यकता पड़ेगी तो यहां पर आपको 18 लिखना होगा |

छठा बटन

Compounding इस में आपको सीधे हाथ की तरफ क्लिक करके ड्राप डाउन में से वो अवधि जननी है जिस अन्तराल पर आपके निवेश में चक्रवृद्धि हो रही है | आम तौर से आगे बंद फड है तो ये तिमाही हो सकती है पर हमें इसे सालाना ही रखना है | इसका प्रयोग तब भी किया जाता है जब आपके द्वारा किया गया निवेश मासिक या तिमाही या छमाही हो |

सातवां बटन 

beginning अगर आप पैसे का निवेश प्री पेड की तरह (यानि की आप एडवांस में निवेश ) कर रहे है तो, अन्यथा end का चयन करके कितना पैसा लगेगा (How Much money) कैलकुलेट करेंगे | आम तौर पर हम जब पैसे देते है तभी कोई भी कैलकुलेशन शुरू होती है इसलिए हम इसे beginning ही रखंगे |

कितना पैसा लगेगा (How Much money) जानने के लिए क्या करना है ?

अब कितना पैसा लगेगा (How Much money) कैलकुलेशन के लिए जरूरी सारे कॉलम हमें भर दिए है, और अब हमें जरूरत है की आज के 3 लाख का काम 18 साल बाद कितने में होगा अगर मंहगाई की दर 7% सालाना रहे तो ? इसके लिए आप ऊपर से तीसरा बटन FV यानि की फ्यूचर वैल्यू को दबा दीजिए |

अब आपको FV के सामने 1013979 की संख्या दिख रही होगी | इसका मतलब ये हुआ की जो काम अज 3 लाख में हो रहा है वही काम 1013979 रुपये में 18 साल बाद होगा अगर मंहगाई की दर 7% रही तो ……

तो अब इसी तरीके से अपने जीवन की किसी भी जरूरत के लिए भविष्य में कितना पैसा लगेगा (How Much money) निकल सकते है, जैसे 15 साल बाद घर का खर्च कितने में चलेगा, बेटे की शादी किते पैसे में होगी, 15 साल बाद जीवन स्तर के लिए कितना पैसे चाहिए होगे, आदि –आदि …..

आपको ढेर सारी शुभकामनाये की आज आपने एक नई बात सीख ली है ……………..

ऐसी ही जानकारी के लिए आप यहाँ क्लिक करके भी पढ़ सकते है

जब हमें पता चल ही गया है कि 18 साल बाद कितने पैसे की जरूरत होगी, तो समझदारी इसी में है की हम से भी सीख ले कि इस राशि को बचने के लिए हमें कितने पैसे की बचत करनी होगी ………..

ये अगले लेख में समझेगे ………….

आशा करता हूं क्या आपको यह लेख पसंद आया होगा पसंद आएगा कृपया अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर अवगत जरूर करें | धन्यवाद जल्द मिलेंगे एक नए लेख के साथ तक तक पढ़ते रहिये सीखते रहिये ………

जीवन बिमा के फायदे जानने के लिए यहाँ क्लिक करिए 

This Post Has One Comment

Comments are closed.