You are currently viewing Best LIC Jeevan Umang जीवन उमंग टेबल 945 हिंदी में
जीवन उमंग टेबल 945  (Jeevan Umang)

Best LIC Jeevan Umang जीवन उमंग टेबल 945 हिंदी में

विषयसूची / Table of Contents

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) का परिचय 

एलआईसी जीवन उमंग एक सहभागी नॉन लिंक्ड आजीवन सिमित भुगतान योजना है, जो प्रीमियम भुगतान अवधि के बाद आजीवन नियमित भुगतान का प्रावधान है | जीवन उमंग में बचत के साथ-साथ सुरक्षा का भी प्रावधान है | इस पालिसी कि शुरूआत 1 फरबरी 2020 से की गयी है, आपके संचित धन में वृद्धि के लिए LIC आपको आपके निवेश पर बोनस और FAB देती है | जीवन उमंग में ऐसी बहुत सारी खूबियाँ है जो इसे अपने आप में अनूठा बनती है | इसी वजह से ये LIC का सबसे ज्यदा बिकने वाला प्लान है |

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) की मुख्य बातें

  • जीवन उमंग एक आजीवन एंडोमेंट जीवन बीमा योजना है |
  • जीवन उमंग में जैसे ही प्रीमियम भुगतान अवधि पूरी होती है पूरी पालिसी अवधि तक बीमा धन का 8 % सालाना आजीवन मिलता रहेगा जो 100 साल तक निरंतर जारी रहेगा |
  • इस योजना में सामान्य प्रत्यवर्ती बोनस के साथ-साथ फ़ाइनल एडिशनल बोनस के द्वारा पूँजी में वृद्धि का प्रावधान भी है |
  • उत्तरजीविता लाभ के आजीवन 100 साल तक मिलता रहेगा, जो कि आपके बीमाधन का 8% होता है |
  • 100 साल पूरे होने पर परिपक्वत्ता लाभ मिल जाता है |
  • दिए गये सारे प्रीमियमो पर आपको आयकर के धारा 80C के अंतर्गत कर लाभ
  • जीवन उमंग के अंतर्गत मिलने वाले सभी उत्तरजीविता लाभ और पूरी परिपक्वता राशि आय कर कि धारा 10 (10 D) के अंतर्गत आय कर से मुक्त है |
  • प्रीमियम भुगतान के चार विकल्प सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक में से अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते है |
  • 15 दिन तक का फ्री लुक पीरियड (पालिसी को परखने की सुविधा) उपलब्ध
  • उत्तरजीविता लाभ के कारण ये एक बहरीन पेंशन उत्पाद के रूप में प्रयोग किया जा सकता है |

उत्पाद का प्रकार

जीवन उमंग एकआजीवन बन्दोवस्ती योजना है |

प्लान लेने के चरण

स्टेप 1 बीमा राशि का चुनाव करिए

स्टेप 2 पालिसी अवधि का चुनाव करिए

स्टेप 3 आपकी आयु पर प्रीमियम निकालिए

स्टेप 4 अपने एजेंट को जरूरी डाक्यूमेंट्स और पेमेंट कीजिये और आपका बीमा हो जायेगा

कौन ले सकता है ये योजना

प्लान पैरामीटर

प्रवेश आयु

न्यूनतम 15 साल अधिकतम 55 साल (प्रीमियम भुगतान अवधि 15 साल के लिए)

न्यूनतम 10 साल  अधिकतम 50 साल (प्रीमियम भुगतान अवधि 20 साल के लिए)

न्यूनतम 5 साल अधिकतम 45 साल (प्रीमियम भुगतान अवधि 25 साल के लिए)

न्यूनतम 90 दिन अधिकतम 40 साल (प्रीमियम भुगतान अवधि 30 साल के लिए)

प्रीमियम भुगतान के अंत पर अधिकतम आयु

न्यूनतम 30 साल अधिकतम 70 साल

परिपक्वता पर आयु

100 साल कि आयु होने पर पालिसी मैच्योर हो जाएगी |

बीमा धन

जीवन उमंग में न्यूनतम बीमाधन 2 लाख है इससे ज्यादा बीमा धन लेने पर 25000 के गुणको में उपलब्ध है | अधिकतम बीमा राशि कोई सीमा नहीं है, पर ये आपकी प्रीमियम अदा करने की सामर्थ्य पर निर्भर करेगा |

प्रीमियम बारंबारता

जीवन उमंग मे प्रीमियम भुगतान के लिए सालाना छमाही तिमाही और मासिक में से किसी भी विकल्प का चयन अपनी सुविधानुसार किया जा सकता है |

पालिसी अवधि

जीवन उमंग टेबल में आपकी पालिसी टर्म / अवधि कि गणना 100 में से आपके प्रवेश के समय कि आयु घटा कर निकली जाती है, यानि कि 100-प्रवेश पर आपकी आयु |

प्रीमियम भुगतान अवधि

15 साल, 20 साल, 25 साल, और 30 साल

उत्तरजीविता लाभ

जैसे ही Jeevan Umang में आपका प्रीमियम देने कि अवधि पूरी होती है आपको इस योजना में आपके बीमाधन के 8% धनराशि हर साल उत्तरजीविता लाभ के रूप में दिया जायेगा | ये लाभ आपको आपकी 100 साल कि आयु तक या मृत्यु तक मिलता रहेगा |

आपने भी किसी न किसी एजेंट से कोई पालिसी ली ही होगी, और आप उस पॉलिसी को चला भी रहे होंगे….. पर अगर आप अपनी उस पॉलिसी की खूबियों के बारे में भूल गए है तो आप यहाँ क्लिक करके हमसे पूछ सकते है | ये मुफ्त सेवा है ……

अगर आप वित्तीय मामलो में लागतार कुछ नया सीखना चाहते है तो यहाँ क्लिक करके न्यूज़ लैटर सब्सक्राइब कर लीजिये | आपको नियमित रूप से हमारा न्यूज़ लैटर मिलता रहेगा |

परिपक्वता लाभ

Jeevan Umang में पालिसी की अवधि पूरी होने पर जो कि इस योजना में 100 साल है पूरे होने पर पोलसी परिपक्वव हो जाती है और परिपक्वता पर पूरी बीमा राशि के साथ पूरी अवधि का संचित सिंपल रिविसनरी बोनस और फ़ाइनल एडिशनल बोनस का भुगतान पॉलिसी धारक को किया जायेगा |

विकल्प

आप जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) में मिलने वाले परिपक्वता लाभों को अपनी जरूरत के हिसाब से लेने का विकल्प चुन सकते है | ये विकल्प है

एक मुश्त

आप अपनी परिकवता कि पूरी धनराशि को एक साथ लेने का विकल्प चुन सकते है |

किश्तों में

आप अपनी परिकवता कि पूरी धनराशि को 5 या 10 या 15 साल की सालाना छमाही तिमाही या मासिक किस्किस्तो का चुनाव करके भी ले सकते है

पर अगर आप कोई ऐसा उत्पाद चाहते है जो परिपक्वता पर आपको मिलने वाली राशि कि गारंटी दे तो आप यहाँ क्लिक करिए और

SBI का स्मार्ट प्लेटिना Assure के बारे में पढ़िए

ऐसा ही प्लान फ्यूचर जनरली का भी है यहाँ क्लिक करके पढ़िए

उदाहरण

रोहन कि आयु 30 साल है और उसने 10 लाख रू के बीमाधन की एक पालिसी 70 साल की अवधि के लिए लेता है | इसमें रोहन को 30 साल तक प्रीमियम देना है, जो कि 30326 रु होगा | मासिक भुगतान करने पर ये 2582 रू का होगा |

पालिसी में प्पूरीमियम देने कि अवधि समाप्रीत होने के बाद रोहन को हर साल 80000 रु पेंशन कि तरह मिलते रहेंगे | जब रोहन 100 साल के हो जायेगे तब मैच्योरिटी कर रूप में रोहन को बीमा राशि के रूप में 10,00,000 के साथ-साथ 89,20,000 रु बोनस और FAB के रूप मे (इस पालिसी में अभी घोषित बोनस के दर के अनुसार) भविष्य में बोनस कि दर ज्यादा भी हो सकती है, इस स्थिति में संचित बोनस और भी ज्यादा हो सकता है | यानि कि कुल मिला कर 99,20,000 रु का कुल भुगतान रोहन को परिपक्वता पर मिलेगा जब कि पूरी पालिसी अवधि में रोहन ने केवल 9,10,448 रु का भुगतान किया है वो भी किश्तों में |

LIC की साईट पर जीवन लाभ के बारे में पढने के लिए यहाँ क्लिक करिए

जीवन उमंग का अपने लिए प्रीमियम निकलने के लिए यहाँ क्लिक करिए 

मृत्यु लाभ

किसी भी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु में मिलने वाले लाभ इस बात पर निर्भर करता है कि मृत्यु कब हुयी है | इसमें दो संभावनाएं हो सकती है

बीमा की शुरूआत से पाहिले

यदि बीमा धारक कि मृत्यु बीमा कि शुरुआत से पाहिले हो गयी हो तो इस योजना के अंतर्गत जमा किये गए सारे प्रीमियम वापस कर दिए जायेंगे |

बीमा की शरुआत कब से होती है

जीवन उमंग योजना में यदि प्रवेश के समय आयु 8 वर्ष या उससे ज्यादा है तो बीमा की शुरुआत तुरंत हो जाती है | लेकिन यदि प्रवेश के समय आयु 8 साल से कम है तो बीमा कि शुरूआत 8 साल कि आयु पूरी होने पर या पालिसी को 2 साल पूरे होने पर (जो भी जल्दी होगा) शुरू होगी |

उदाहरण

रंजन ने अपने बेटे के लिए एक पालिसी ली है जो अभी 7 साल का है, तो एक साल बाद जैसे ही बेटे कि आयु 8 साल होगी बीमा कि शुरूआत हो जाएगी |

सुरेश ने अपनी बेटी के लिए पालिसी ली है जो अभी 4 साल कि है के लिए जीवन उमंग पालिसी ली है | जैसे ही पालिसी को 2 साल पूरे होंगे बेटी का बीमा शुरू हो जायेगा |

बीमा की शुरूआत के बाद

यदि बीमाधारक की मृत्यु बीमाधन शुरू होने के बाद होती है तो इस दशा में इस पोलसी के अंतर्गत मृत्यु पर देय बीमाधन के साथ-साथ मृत्यु के समय तक का संचित सिंपल रिविसनरी बोनस और यदि मृत्यु दावा 15 साल बाद आया तो फ़ाइनल एडिशनल बोनस का भुगतान भी मृत्यु दावे के साथ नॉमिनी को किया जायेगा |

मृत्यु पर देय बीमाधन निम्न में से जो भी सबसे ज्यादा होगा माना जायेगा

  • आपके सालाना प्र्मियम का 7 गुना
  • आपकी पालिसी में मूल बीमा राशि
  • मृत्यु के समय तक दिए जा चुके कुल प्रीमियम का 105%

उदाहरन

यदि रोहन कि मृत्यु पालिसी लेने से 100 साल तक कभी भी बीच में हो जाती है तो बीमाधन के साथ-साथ मृत्यु तक संचित बोनस + FAB का भुगतान किया जायेगा |

 

विकल्प

आप जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) में मिलने वाले परिपक्वता लाभों को अपनी जरूरत के हिसाब से लेने का विकल्प चुन सकते है | ये विकल्प है

एक मुश्त

आप अपनी परिकवता कि पूरी धनराशि को एक साथ लेने का विकल्प चुन सकते है |

किश्तों में

आप अपनी परिकवता कि पूरी धनराशि को 5 या 10 या 15 साल की सालाना छमाही तिमाही या मासिक किस्किस्तो का चुनाव करके भी ले सकते है

ध्यान रहे

आपको अपनी परीपक्वता कैसे लेनी है इसका चुनाव केवल पालिसी धारक ही कर सकता है | मृत्यु के उपरांत नॉमिनी इसे बदल नहीं सकते है |

LIC का जीवन लाभ प्लान भी एक बेहतर उत्पाद है | इसे जानने के लिए यहाँ क्लिक करिए 

जीवन लक्ष्य के बारे मे आप यहाँ क्लिक करके जान लीजिये या तो आप अपने उत्पाद का चयन ठीक से कर पाएंगे या अपने किसी साथी या परिचित को सही राय दे सकेंगे |

टैक्स लाभ

प्रीमियम का भुगतान करते समय

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) पालिसी में दिए गए सारे के सारे प्रीमियम भारतीय आय कर अधिनियम 1961 के अंतर्गत दिए / बताये गए नियमानुसार कर मुक्त होते है | वर्तमान वित्तीय वर्ष 20-21 के लिए ये सीमा 150000 है |

उत्तरजीविता लाभ लेते समय

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) पालिसी में मिलने वाले समस्त उत्तरजीविता लाभ भी आप कर से मुक्त होते है |

परिपक्वता लाभ लेते समय.

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) के अंतर्गत वर्तमान नियमानुसार परिपक्वता लाभ भी कर मुक्त है ||

मृत्यु लाभ लेते समय

वर्तमान आयकर निमानुसार वन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) में मिलने वाले मृत्यु लाभ पर भी किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता है |

अन्य लाभ

चुकता मूल्य

यदि आप 2 साल बाद किसी भी साल नियत समय पर प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाते तो आपकी पालिसी चुकता हो जाती है | चुकता पालिसी में बीमा बंद नहीं होता बल्कि घटे हुए बीमाधन के साथ बची हुयी अवधि के लिए चलता रहता है | चुकता मूल्य कि पालिसी को आप अगले 5 साल में दोबारा चालू कर सकते है |

प्रीमियम पर छूट

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) में आपको दो तरह कि छूट पा सकते है

A प्रीमियम भुगतान बारंबारता के आधार पर

यदि आप प्रीमियम का भुगतान सालाना करते है तो आपको 2 % की छूट छमाही पर 1% कि छूट उपलध होती है |

B उच्च बीमा धन की छूट

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) पालिसी में आपको ज्भीयदा बीमा धन लेने पर भी छूट मिलती है जो इस प्रकार से है :

बीमा धन 5 लाख से 9.9 लाख के बीच है तो आपको 1.25% की छूट

बीमा धन 10 लाख से 14.9 लाख के बीच है तो आपको 1.50 % की छूट और

बीमा धन 15 लाख से से ज्यादा है तो आपको 1.75% की छूट उपलब्ध है |

फ्री लुक

आप अपनी पोलिसी का बांड मिलने के बाद एक बार फिर से अपनी पालिसी लेने के फैसले पर एक बार फिर से विचार कर सकते है ये अवधि 15 दिन की होती है और ये आपको आपकी पालिसी बांड मिलने के दिन से शुरू होती है | अगर आप इस विकल्प का प्रयोग करते है तो आपको आपका जमा किया गया प्रीमियम आपको वापस कर दिया जायेगा पर इसमें से इतने समय तक के चार्ज / मेडिकल चार्ज अगर आपका मेडिकल हुआ हो तो काट लिया जायेगा |

ऋण

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) में यदि 2 पूरे साल का प्रीमियम जमा हो गया हो तो आप जरूरत पड़ने पर इस पालिसी पर ही ऋण ले सकते है | ये ऋण या लोन उस समय आपके समर्पण मूल्य पर निर्भर होता है |

चालू पालिसी में लोन समर्पण मूल्य का 90% होता है, जबकि चुकता पालिसी में ये लोन समर्पण मूल्य का 80% तक ही होता है |

अनुग्रह अवधि

किसी भी परिस्थिति मे यदि आप निर्धारित समय अवधि पर अपना प्रीमियम जमा नहीं कर पाते है तो आपको बीमा कंपनी कुछ दिनों कि छूट अपनी तरफ से देती है | सालाना छमाही और तिमाही प्रीमियम की दशा में ये छूट 30 दिन कि होती है और मासिक प्रीमियम की स्थिति में ये छूट 15 दिन कि होती है |

अगर आप इस अवधि में अपना प्रीमियम जमा करा देते है तो उसे समय पर जमा किया हुआ मान लिया जायेगा और इस अवधि में आपको किसी तरह का कोई ब्याज नहीं देनी होती |

इस अवधि में बीमा का कवर चलता रहता है और अगर इस अवधि में मृत्यु दावा आता है तो LIC उसका भुगतान करती है बस आखिरी बकाया प्रीमियम काट लिया जाता है |

पुनर्जीवन

यदि किसी कारन आपकी पालिसी बंद हो गयी हो तो आप इस पालिसी को अगले पांच साल तक पिछला सारा बकाया प्रीमियम और ब्याज देकर इस पालिसी को दोबारा शुरू करके आप अपनी पालिसी की सारी सुविधाये फिर से पा सकते है |

नामांकन

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) में नामांकन कि सुविधा उपलब्ध है

समनुदेशन

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) मे आपको समनुदेशन की सुविधा दी गयी है |

रायडर

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) में 4 रायडर उपलब्ध है | जो निम्न प्रकार से है :-

1 एक्स्सिडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी रायडर :-

यदि बीमाधारक की मृत्यु किसी एक्स्सिडेंट के कारण होती है तो नोमिनो को एक बीमा राशि अतिरिक्त मिलती है | परन्तु यदि बीमा धारक किसी तरह से अपंग हो गया हो तो इस व्यक्ति को पूरा बीमाधन 10 सामान सालाना किश्तों में मिलता है |

इस रायडर को आप अतिरिक्त प्रीमियम देकर ले सकते है

2 एक्स्सिडेंटल बेनिफिट

यदि बीमाधारक की मृत्यु का कारण एक्स्सिडेंट है और बीमाधारक ने ये रायडर लिया है तो नॉमिनी को एक बीमा राशि (या रायडर के अंतर्गत लिया गया बीमा धन ) अतिरिक्त मिलेगा |

2 टर्म एस्सुरांस रायडर :-

यदि बीमाधारक कि मृत्यु हो जाती है तो बीमाधारक के नॉमिनी को एक बीमा राशि का अतिरिक्त भुगतान किया जाता है | ये रायडर भी अतिरिक्त प्रीमियम देकर लिया जा सकता है | ध्यान रहे कि इसकी अधिकतम सीमा 25 लाख ही है |

3 न्यू क्रिटीकल इलनेस बेनिफिट रायडर

4 प्रीमियम वेवर बेनिफिट रायडर

बच्चो के लिए ली जगयी पालिसी में बेहद उपयोगी होता है | पिता की असामयिक मृत्यु कि दशा में आगे के प्रीमियम माफ़ हो जाये है और इनका भुगतान LIC के द्वारा किया जायेगा |

 

समर्पण

जीवन उमंग टेबल 945 (Jeevan Umang) में यदि 2 पूरे साल के प्रीमियम का भुगतान हो गया है तो जरूरत होने पर इस पालिसी का समर्पण किया जा सकता | हालाँकि समर्पण करने प् ग्राहक को पैसे का नुकसान होगा | आपको सलाह दी जाती है कि आप समर्पण से बचे और अगर कोई ऐसी आपात स्थिति आ ही जाये तो आप पालिसी का समर्पण करने कि आप अपनी पालिसी को चुकता कर दे |

चुकता करने का अर्थ है कि आप पालिसी में आगे के प्रीमियम का भुगतान न करे, और इस पालिसी का समर्पण भी न करे | तो आपकी ये पालिसी चुकता हो जाती है यानि कि घटे हुए बीमाधन के साथ परिपक्वता तक ये पालिसी चलती रहेगी |

जब भी आपकी आर्थिक स्थित सामान्य हो जाये तो आप अपनी पालिसी को पाहिले बकाया प्रीमियम से 5 साल के अन्दर अपनी पालिसी को पोलिसारे बकाया प्रीमियम का ब्याज सहित भुगतान करके दोबारा शुरू कर सकते है | इसे रिवायवल या पुनर्जीवन कहा जाता है | यहाँ ये जानना भी जरूरी है कि पालिसी के पुनर्जीवन के बाद आपकी पालिसी पुनः सारे फायदों के साथ फिर से शुरू हो जाती है |

This Post Has 2 Comments

Comments are closed.