You are currently viewing NSC a Wonderful Post office Scheme
NSC

NSC a Wonderful Post office Scheme

NSC निवेश का एक और विकल्प

NSC का परिचय

राष्ट्रीय बचत पत्र,  बचत करने के अनेको उपय में से एक है , जिए आप भारत के किसी भी डाकघर से ले सकते है | इसमें ब्याज की दर निश्चित होती है | ये होती तो कम है पर जो है उसकी गारंटी है | इस पर 80 c की टैक्स की छूट भी आयकर नियमानुसार उपलब्ध है | इसमें निवेश करने में किसी तरह का कोई जोखिम लगभग न के बराबर होता है |

NSC में टैक्स बचत

 टैक्स में छूट NSC में निवेश किया गए धन पर आपको आय कर की धरा 80 C के अंतर्गत टैक्स की छूट उपलब्ध होती है इस वर्तमान लिमिट 150000 प्रति वर्ष है | इस पर 5 साल का लॉक इन  होता है | वर्तमान ब्याज की दर लगभग 6.8% की है, जो कि समय- समय पर सरकार द्वारा घोषित कि जाती है |

उदाहरण 

माना की आपने साल 18-19 में 10000 रुपये की NSC खरीदी तो आप साल 18-19 में इस पर 80 C की छूट क्लेम कर सकते है| अब इस पर आपको ब्याज मिलती है | अगले साल माना की आपने 10000 रुपये की एक और NSC ले ली तो आपको अगले साल साल 19-20 में 10000 की NSC जो आपने इस साल ली है इस पर और पिछले साल के NSC पर अर्जित ब्याज पर भी आप टैक्स की छूट ले सकते है |

NSC के फीचर गारंटीशुदा ब्याज इस पर आपको सालाना 7.9% का ब्याज मिलता है ब्याज की दरें पूरी अवधि के लिए गारंटीशुदा है |

NSC में निवेश के फायदे

छोटी राशि

 NSC में बचत के लिए 1000 रुपये जैसी छोटी धनराशि के साथ भी बचत की शुरुआत कर सकते है | इस राशि से ज्यादा कि धनराशि 100 के गुणको में हो सकती है | इस के कारण ये निम्न आर्थिक स्तरे के लिए लोगी के लिए बचत का एक अच्छा औार लोकप्रिय साधन है |

ब्याज दर

ब्याज दर हर तिमाही पर घोषित होती है , जो अभी 6.8% है | इस पर ब्याज की चक्रवृद्धि सालाना होती है पर आपको इस ब्याज का भुगतान परिपक्वता पर ही होता है |

 परिपक्वता अवधि

भारती डाकघर द्वारा जारी किये गए सर्टिफिकेट की अवधि 5 साल की होती है  | इसका आशय यह हुआ कि ये 5 साल कि अवधि पूरी होने पर यह मैच्योर या परिप्क्वे हो जाती है और इसका पूरा भुगतान लिया जा सकता है |

 आप इसे  को भारत के किसी भी डाकघर से ले सकते है और अगर आपका ट्रान्सफर कहीं और हो गया है तो आप इस बड़ी सरलता से नहीं जगह के डाकघर में ट्रान्सफर भी करवा सकते है |

लोन या ऋण

आप अपनी NSC पर लोन भी ले सकते है और किसी लोंन में इसे गिरवी भी रख सकते है | बस ध्यान रखने वाली बात इतनी सी है की इसमें लोंन उस समय की कीमत तक ही सीमित होगा |

इस पर किसी भी तरह का TDS नहीं काटा जाता | पर आपको इस पर अगर कोई आय कर बंटा है तो जमा करना होगा |

NSC में किसी भी तरह से अवधि के पाहिले भुगतान की व्यवस्था का प्रावधान नहीं है | पर किन्ही विशेष परिस्थितो में जैसे मृत्यु पर पूर्व भुगतान स्वीकार कर लिए जाते है

 NSC में कौन निवेश कर सकता है 

जो भी व्यक्ति या HUF कर बचत के साथ सुरक्षा के साथ एक फिक्स्ड ब्याज पाना चाहता है वो इसमें में अपनी धनराशि का निवेश करने का चुनाव कर सकता है | पर अगर आप अपने निवेश पर मंहगाई से ज्यादा ब्याज कहते है तो ये आपके लिए एक विकल्प नहीं है |

NSC आप कितनी भी ले सकते है | यानि कि इसने कोई निवेश कि सीमा का बंधन नहीं है |

आप NSC और पोस्ट ऑफिस कि और स्कीम के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक कर सकते है |

आपको NSC कि योजना में किसी भी तरह का बीमा कवर नहीं मिलता, और अगर आप अपने निवेश के साथ-साथ कुछ बीमा भी चाहिए हो तो आप SBI की इस योजना को भी देख सकते है | जिसमे परिपक्वता पर NSC के जैसी ही गारंटीशुदा धनराशि और साथ साथ बीमा कवर भी उपलब्ध है | इसके बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करिए |

और अगर आपको रूचि हो तो आप इस प्लान कि परिपक्वता जानने के लिए यहाँ क्लिक करिए |

 

आशा करता हूँ कि आपको ये जानकारी आपके लिए काम की होगी |

 

आपसे फिर एक ने एलेख के साथ मुलाकात होगी |

आपनी प्रतिक्रिया कमेंट के रूप में जरूर लिखिए