You are currently viewing Excellent way to tell ULIP Maturity amount यूलिप परिपक्वता कैसे जाने
ULIP Maturity यूलिप परिपक्वता

Excellent way to tell ULIP Maturity amount यूलिप परिपक्वता कैसे जाने

अपने यूलिप प्लान की अनुमानित परिपक्वता राशी कैसे जाने

ULIP Maturity amount (यूलिप परिपक्वता)

यह आर्टिकल उन साथियों के लिए है जिन्होंने भी कोई यूलिप प्लान लिया है तो आप ULIP Maturity amount यूलिप परिपक्वता आप स्वयं भी इस तरह से कर सकते है |

आइये देखते है की इसका सही उत्तर क्या है……………………………

एक बात जरूर यद् रखियेगा कि निवेश का असली जादू चक्रवृद्धि होता है

 आखिर ULIP प्लान क्या होते है ?

दोस्तों आप लोगों तो जानते ही हैं बाजार आधारित प्लान को ही हम नि की यूलिप प्लान बोलते है | इन ULIP प्मेंलान्स में कई सारे फंड्स होते है, जिनमे से आप अपनी जोखिम लेने के क्षमता और रिटर्न कि आशा के अनुरूप किसी एक या एक से ज्यादा फंड का चुनाव करने का विकल्प होता हैं |

हम यह भी जानते हैं कि हर पॉलिसी में जो भी फंड्स  होते हैं उनके जोखिम  अलग-अलग होता है जिसकी वजह से Returns या ब्याज  भी अलग अलग ही होते हैं इन फंड्स की पिछले सालों की कुछ परफॉर्मेंस भी होती है जिन्हें हम इस फण्ड की ग्रोथ का आधार मान सकते हैं |

जब हमारी पालिसी पूरी होगी तब हमें अनुमानित कितना पैसा मिलेगा आज हम यही समझने का प्रयास करेंगे कि हमारे प्लान कि ULIP Maturity (यूलिप परिपक्वता) कितनी होगी |

ULIP Maturity amount यूलिप परिपक्वता बताने  में आपकी मदद करने के लिए आपके मोबाइल के प्ले स्टोर में एक ऐप है जिसकी मदद से मैं आपकी सहायता करने का प्रयास करूंगा इस ऐप का नाम है “फाइनेंसियल केलकुलेटर” आप कोई सा भी फाइनेंसियल कैलकुलेटर डाउनलोड कर सकें |

ULIP Maturity यूलिप परिपक्वता
ULIP Maturity यूलिप परिपक्वता

जब आपका फाइनेंसियल केलकुलेटर को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर के  इंस्टॉल हो जाने पर यह आपके मोबाइल से ही ULIP Maturity amount यूलिप परिपक्वता बता सकेंगे | इसमें कुछ इस तरह के बटन होंगे |

फाइनेंसियल केलकुलेटर समझते है 

जब आप इस केलकुलेटर को देखेंगे तो आप पाएंगे कि सीधे हाथ की तरफ इसमें निम्न टैब है

पीवी (PV) लिखा हुआ है यानी की प्रेजेंट वैल्यू इसका प्रयोग FD की मच्योरिती के लिए होता है |

PMT यानि की पेमेंट (वो रकम जो नियमित रूप से RD की तरह दी जानी है)

FV  यानी की फ्यूचर वैल्यू यानि कि मच्योरिती कितनी होगी

रेट यानी की ब्याज की दर

पीरियड (यानि की ये लगातार पेमेंट कितनी अवधि तक दी जाएगी)

कम्पाउंन्डिंग यानि कि ब्याज की चक्रवर्ती किस आवृत्ति पर होगी

मोड लिखा हुआ है यानी कि यह पैसा हम वर्ष के शुरू में दे रहे है या बाद में

ULIP पर और जानने के लिए यहाँ क्लिक करिए

फाइनेंसियल केलकुलेटर कैसे प्रयोग कैसे करना है 

आमतौर से हम यह देखते हैं कि जब भी कोई यूलिप प्लान बेचा जाता है तो उसमें प्रीमियम देने की बाध्यता पूरी अवधि तक नहीं होती इसलिए ज्यादातर ग्राहक 5, 7 या 10 साल तक ही प्रीमियम देना पसंद करते हैं, इस तरह कि पालिसी को लिमिटेड पेमेंट भी कहा जाता है | जबकि पालिसी इस अवधि के बाद भी बिना प्रीमियम दिए ही चलती रहती है |

दूसरे शब्दों में अगर कहे तो पॉलिसी की अवधि 10, से  30 साल तक की हो सकती है, जिसमे प्रीमियम का भुगतान पालिसी अवधि से कम समय तक ही देना होता है | पॉलिसी शुरूआती समय में (जब तक नियमित प्रीमियम का भुगतान किया जा रहा है तब तक ) आर.डी. की तरह काम करती है |

उसके बाद जैसे ही वह पैसा देना बंद करता है पर अगर ग्राहक अब तक किये गए निवेश को निकलता नहीं है यह पॉलिसी एफ.डी. के रूप में काम करना शुरू कर देती है| तो इस तरह के निवेश उत्पाद में परिपक्वता पर मिलने वाले पैसे कि गाड़ना भी दो चरणों में ही कि जाएगी |

ध्यान रखने वाली बात ये है की जब तक प्रीमियम का लगातार भुगतान हो रहा है तब तक की कैलकुलेशन RD की तरह और इसके बाद की कैलकुलेशन  FD की तरह की जाएगी |

इस कैलकुलेशन को चरणबद्ध तरीके से इस प्रकार समझा जा सकता है :-

 

चरण 1

ग्राहक द्वारा दी जाने वाली नियमित  प्रीमियम की राशि को PMT के कॉलम में लिखते हैं

सावधानी —

इस रकम को लिखने के पाहिले (-) का निशान लगाना न भूले उदाहरण के लिए यदि कोई ग्राहक 100000 रुपये सालाना का भुगतान कर रहा है तो हम -100000 लिखेगे क्यों की ये रकम ग्राहक की जेब से बहार जा रही है |

चरण 2        

ऊपर से चौथे कॉलम (rate) में ब्याज की दर लिखनी है |

सावधानी      

यहां पर हम तो फंड अपने ग्राहक को दे रहे हैं उसके बनने से अब तक का औसत रिटर्न यहां पर लिखना है ध्यान रहे हमें इसमें प्रतिशत का निशान नहीं लगाना | यदि आपकी कम्पनी के बेलेन्स फण्ड ने 10 .53 % का रिटर्न दिया है तो हमें केवल  10 .53 ही लिखना है बिना % के निशान के |

चरण 3

जहां पीरियड लिखा  है इस कॉलम में हमें यह लिखना है कि मेरा ग्राहक कितने साल तक लगातार पैसे देगा, यानि की पोलिसी का ppt (प्रीमियम पेमेंट टर्म कितना है )

चरण 4        

कंपाउंडिंग के बगल में जहां मंथली दिख रहा है वहां पीरियड के नीचे लगे तिकोने बटन को दबाकर Annually  चुन लेना है |

चरण 5        

मोड  में (beginning ) बिगिनिंग यानि की शुरूआत पर क्लिक करिए क्योंकि बीमा में प्रीमियम का भुगतान (प्रीपेड मोबाइल बेलेन्स की तरह ) अग्रिम दिया जाता है

अब आप ऊपर से तीसरा बटन FV (जिसके आगे कुछ भी नहीं लिखा है ) को दबाये, आप देखेगे की आपके FV दबाते ही वहां एक रकम लिख कर आ गयी | ये वो धनराशी है जो इतना पैसा इतने समय तक देने पर इस % ब्याज से बढने पर इतना हो जायेगा |

यहाँ तक RD वाली कैलकुलेशन पूरी हो गयी अब हमें FD वाली कैलकुलेशन करनी है |

 

चरण 6

अब आप ऊपर से तीसरा बटन जिस पर FV लिखा हुआ है इस रकम को आप सबसे पाहिले वाले PV वाले कॉलम में ऋण के चिन्ह के साथ लिख दे |

चरण 7

क्योंकि ग्राहक अब आगे पैसा नहीं देगा इसलिए हम PMT कॉलम आप  खाली कर दें |

चरण 8

पीरियड वाले कॉलम में पालिसी अवधि  में पॉलिसी के बचे हुए साल लिख दें |

चरण 8 दोबारा से FB बटन को दबाये  अब जो रकम आपके सामने आई है यह ग्राहक को मिलने वाली परिपक्वता है एक उदाहरण देख लेते हैं |

एक उदाहरण देख लेते हैं एक ग्राहक 1 लाख रूपय का पेमेंट 5 साल के लिए देना चाहता है इस फण्ड  की ग्रोथ रेट 12% की है तो 5 साल के अंत में उसकी फंड वैल्यू 7 लाख 11 हजार 518  रूपय होगी अब वह 5 और साल तक इस अवधि में रुकना चाहता है तो 10 साल के अंत में उसे 12 लाख 53  हजार 937 रूपये का भुगतान होगा आशा करता हूं क्या आपको अब इस प्रश्न का उत्तर देने में किसी प्रकार की कोई झिझक न होगी |

यही app आपको ये जानने में भी मदद करेगा कि किसी जरूरत के लिए कितना पैसा लगेगा

इस लेख के बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर लिखें ताकि मैं इन लेखों में निरंतर सुधार करता रह सकूं और आप जिन विषयों पर लेख पढ़ना चाहते हैं उन्हें भी नीचे कमेंट बॉक्स में लिखना न भूलें |

धैर्यपूर्वक इस लेख को पढ़ने के लिए आभार |