You are currently viewing एसबीआई लाइफ स्मार्ट चैम्प प्लान SBI Life Smart Champ Plan in Hindi Focus Points 2021
स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan)

एसबीआई लाइफ स्मार्ट चैम्प प्लान SBI Life Smart Champ Plan in Hindi Focus Points 2021

विषयसूची / Table of Contents

स्मार्ट चैम्प प्लान की मुख्य बाते Smart Champ Plan

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ) में मुख्य खूबियाँ कुछ इस तरह से है:-

  • बच्चों की उच्च शिक्षा, विवाह और / या  किसी और जरूरत के लिए धनराशि जमा करने का एक बेहतरीन उपाय है स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ)
  • बच्चे के 18 /19 / 20 और 21 होने पर नियमित धन राशि का भुगतान
  • प्रस्तावक के जीवन का बीमा और अपंगता का पूरी अवधि के लिए कवर
  • शिक्षा के लिए पैसे कि जरूरत की आपूर्ती करने वाला प्लान  बच्चे के 18 / 19 / 20 और 21 साल के होने पर बीमा राशि का 25-25% और साथ में संचित बोनस का भी 25-25 % राशि का भुगतान किया जायेगा ताकि सभी भुगतान की राशि लगभग सामान रहे | आखिरी किश्त जो 21 वे साल में मिलेगी उसके साथ टर्मिनल बोनस भी मिलेगा |
  • प्रस्तावक (पिता या माँ में से जिसने स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) लेने का प्रस्ताव दिया है) की दुर्भग्यपूर्ण मृत्यु या ATPD (एक्सीडेंटल टोटल परमानेंट डिसएबीलिटी) यानि कि किसी भी एक्सीडेंट के कारण पूर्ण अपंगता की दशा में निम्न लिखित तीन लाभ उपलब्ध किये जायेंगे :-
  • A     पूरी बीमा राशि का भुगतान तुरंत कर दिया जायेगा ताकि बच्चे कि जरूरतों का ध्यान रखा जा सके
  • B      इस प्लान  में आगे कि किश्तों को तुतंत माफ़ कर दिया जायेगा ताकि परिवार पर कोई अर्थक बोझ न रहे
  • C      बच्चे को 18 / 19/ 20 और 21 साल कि आयु पर मिलने वाले लाभ ज्यो के त्यों मिलेगे ही |
  • स्मार्ट चैम्प  में प्रीमियम देने के दो बिकल्प उपलब्ध है सिंगल या limited यानि कि सिमित अवधि के लिए |
  • यदि आपका बच्चा कोई ऐसा काम करना चाहता है जिसमे उसे पैसे का भगतन एक मुश्त भुगतान ही चाहिए तो ऐसा ऐतिम 3 सालो में किया जा सकता है | ऐसे में बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए डिस्काउंटड धनराशि का भगतन किया जायेगा |

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan)  लेने के चरण स्टेप्स

स्टेप 1

प्रस्तावक की आयु और बच्चे की आयु का चुनाव करिए

स्टेप 2

प्रीमियम का भुगतान कैसे (सालाना / छमाही / तिमाही या मासिक) करना है ये चुनिए

स्टेप 3

अपने बच्चे के लिए उचित बीमाधन का चुनाव करिए

स्टेप 4

प्रीमियम का भुगतान करिए और अपने बच्चे के सपनो को साकार करिए

कौन ले सकता है स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan)

प्रवेश के समय आयु

प्रस्तावक कि आयु 21 साल से 50 साल के बीच

बच्चे की आयु 0 साल से 13 साल के बीच

परिपक्वता पर आयु

परिपक्वता पर आयु प्रस्तावक 42 साल से  70 साल बच्चे की अधिकतम आयु 21

बीमाधन

1,00,000 से 1,00,00,000 (बीमा लेखन बोर्ड की अनुमति पर)

पालिसी अवधि

फिक्स्ड 21- बच्चे की प्रवेश के समय आयु

प्रीमियम देय अवधि

फिक्स्ड 18 – बच्चे की प्रवेश के समय आयु

उदाहरण

माना कि रंजन कि बेटी आराध्या अभी 3 महीने की है तो इसे 0 शून्य साल का मन जायेगा तो आराध्या के लिए स्मार्ट चैम्प  अवधि 21 -0 = 21 साल होगी और इस पालिसी में प्रीमियम देयता 18-0 =18 साल ही होगा |

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में उत्तरजीविता लाभ

चूँकि स्मार्ट चैम्प  का एक मात्र लक्ष्य बच्चे का भविष्य ही है, इस लिए जैसे ही बच्चे का 18वे  साल (बच्चा बालिग हो जायेगा) होगा, स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) का पहिला लाभ मिलेगा | इस लाभ के अंर्तगत बीमा राशि का 25% के साथ- साथ साँची बोनस का भी 25% मिलगा | इससे साडी किश्ते लगभग सामान रहती है | इसके कारन बच्चे कि फीस भुगतान में सहूलियत रहती है |

यही लाभ बच्चे के 19वे  साल में मिलेगा

यही लाभ बच्चे के 20वे  साल में मिलेगा

उदाहरण

माना कि रंजन 28 साल ने अपनी बेटी आराध्य के लिए जिसकी आयु अभो 4 महीने ही है  के लिए 20 लाख रु के बीमा धन की एक स्मार्ट चैम्प पालिसी ली है | इस पालिसी का सालाना प्रीमियम 1,02,720 रु आया जो कि रंजन को अगले 18 साल तक देना है |

पहिला पेमेंट भुगतान

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में आराध्य जब 18 साल कि होगी तब उसे 20,00,000 का 25 % यानि कि 500000 रु का भुगतान किया जायेगा | ये बीमाधन का हिस्सा है, हालाँकि इसके साथ बोनस का 25% हिस्सा भी मिलेगा |

दूसरा पेमेंट भुगतान

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में आराध्य जब 19 साल कि होगी तब उसे 20,00,000 का 25 % यानि कि 500000 रु का भुगतान किया जायेगा | ये बीमाधन का हिस्सा है, हालाँकि इसके साथ बोनस का 25% हिस्सा भी मिलेगा |

तीसरा पेमेंट भुगतान

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में आराध्य जब 20 साल कि होगी तब उसे 20,00,000 का 25 % यानि कि 500000 रु का भुगतान किया जायेगा | ये बीमाधन का हिस्सा है, हालाँकि इसके साथ बोनस का 25% हिस्सा भी मिलेगा |

हालाँकि यदि आपको किसी भी वजह से आगे कि भी बची हुयी तीनो किस्ते एक साथ लेनी हो तो इसकि व्यवस्था भी स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में कि गयी है | आस आपको 3 महीने पाहिले एक आवेदन देना होगा, और आपको आगे के तीनो भुगतान 6.25% के डिस्काउंटड रेट से कर दिए जायेंगे |

आपने भी किसी न किसी एजेंट से कोई पालिसी ली ही होगी, और आप उस पॉलिसी को चला भी रहे होंगे….. पर अगर आप अपनी उस पॉलिसी की खूबियों के बारे में भूल गए है तो आप यहाँ क्लिक करके हमसे पूछ सकते है | ये मुफ्त सेवा है ……

अगर आप वित्तीय मामलो में लागतार कुछ नया सीखना चाहते है तो यहाँ क्लिक करके न्यूज़ लैटर सब्सक्राइब कर लीजिये | आपको नियमित रूप से हमारा न्यूज़ लैटर मिलता रहेगा |

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan)

परिपक्वता लाभ

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में परिपक्वता लाभ पालिसी के अंतिम साल में मिलता है, | परिपक्वता लाभ के रूप में तीन भुगतान किये जाते है

  • बीमा धन का 25%
  • संचित बोनस का 25% और
  • अब तक का टर्मिनल बोनस

उदाहरण

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में आराध्य जब 21 साल कि होगी तब उसे 20,00,000 का 25 % यानि कि 500000 रु का भुगतान  किया जायेगा | ये बीमाधन का हिस्सा है, हालाँकि इसके साथ बोनस का 25% हिस्सा भी मिलेगा और इस अंतिम भुगतान के साथ-साथ अब तक का टर्मिनल बोनस भी दे दिया जायेगा और पालिसी इस भुगतान के साथ ही बंद हो जाएगी |

एस बी आई लाइफ का स्मार्ट प्लेटिना एश्योर प्लान (SBI Smart Platina Assure) भी बच्चो कि जरूरत के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है |

एस बी आई लाइफ का स्मार्ट प्लेटिना एश्योर प्लान (SBI Smart Platina Assure) का कैलकुलेटर यहाँ उपलब्ध है  

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) के ब्रोशर के लिए यहाँ क्लिक करिए  

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में मृत्यु लाभ

स्मार्ट चैम्प में मृत्यु लाभ को इस तरह से बनाया गया है कि पोलिसी अवधि में किसी भी साल में पिता (प्रस्तावक) कि दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु कि दशा में बच्चे कि सपने को किसी तरह का कोई भी नुकसान न हो | आइये इसे समझ लेते है | स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में दो स्टेज होती है | आइये दोनों स्टेज में मृत्यु लाभ को समझ लेते है |

पहली (जिसमे प्रीमियम का भुगतान किया जाता है) में यदि  प्रस्तावक की मृत्यु हो जाती है तो यदि स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) चालू अवस्था में (पिछले सारे प्रीमियम समय पर जमा हुए हो) है तो ये तीन फायदे उपलब्ध होंगे :-

  • पूरे बीमा धन का भुगतान तुरंत कर दिए जायेगा
  • आगे के सारे बकाया प्रीमियम माफ़ कर दिए जायेंगे
  • 18वे /19वे  /20वे  और 21 वे साल में होने वाले भुगतान ज्यो का त्यों किया जयेगा |

दूसरी (जिसमे बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए धनराशि का भुगतान किया जाता है) में यदि  प्रस्तावक की मृत्यु हो जाती है तो ये फायदे उपलब्ध होंगे :-

  • पूरे बीमा धन का भुगतान तुरंत कर दिए जायेगा भले ही नियमित भुगतान की कितनी भी किस्तों का भुगतान किया जा चूका हो |
  • 19वे /20वे  और 21 वे साल में होने वाले भुगतान (जितने भी बचे हो ) ज्यो का त्यों किया जायेगा |

उदाहरण

माना कि रंजन 28 साल ने अपनी बेटी आराध्य के लिए जिसकी आयु अभो 4 महीने ही है  के लिए 20 लाख रु के बीमा धन की एक स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) ली है | इस पालिसी का सालाना प्रीमियम 1,02,720 रु आया जो कि रंजन को अगले 18 साल तक देना है |

पहली स्थिति जब प्रस्तावक की मृत्यु (पाहिले 18 साल में कभी भी (इस उदहारण में हमने माना है कि मृत्यु 3सरे साल में हुयी है)) हो गयी हो तो मिलने वाले लाभ निम्न होंगे :-

  • पूरे बीमा धन यानि कि 20,00,000 का भुगतान तुरंत कर दिए जायेगा
  • आगे के सारे बकाया प्रीमियम (यानि कि 1,02,720 के 15 (18 मे से तीन प्रीमियम आ गए तो बचे हुए 15) माफ़ कर दिए जायेंगे |
  • 18वे /19वे  /20वे  और 21 वे साल में होने वाले भुगतान ज्यो का त्यों किया जायेगा |

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में  अन्य लाभ

चुकता मूल्य

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) दो पूरे साल के प्रीमियम आने के बाद पालिसी चुकता मूल्य अर्जित कर लेती है | ये चुकता पालिसी में बीमा धन दिए गए प्रीमियमो और दिए जाने वाले प्रीमियमो के अनुपात घट जाता है |

चुकता पालिसी में किसी प्रकार का बोनस नहीं दिया जाता |

चुकता पालिसी में मृत्यु लाभ और परिपक्वता लाभ के लिए अब घटा हुआ प्रीमियम ही लागू होगा और आगे किसी प्रकार का बोनस नहीं दिया जाता |

फ्रीलूक

स्मार्ट चैम्प  आपको फ्री लूक अवधि देती है जो कि 15 दिन कि होती है | यदि आपको एजेंट द्वारा बताई गयी,और बांड में लिखी बात में कोई अंतर समझा आता है या आपको पालिसी कि शर्तें अच्छी नहीं लगती तो आप इस पालिसी को वापस कर सकते है | हाँ इसके लिए दी गयी समय सीमा 15 दिन कि है जो कि पालिसी बांड के मिलने के दिन से शुरू होती है |

अगर आप पालिसी को वापस करते है है तो आपके द्वारा दिए गए प्रीमियम में से स्टाम्प शुल्क, मेडिकल चार्ज (अगर आपका मेडिकल कराया गया है तो) और समानुपात में बीमा का चार्ज काट कर आपका  पूरा प्रीमियम वापस कर दिया जायेगा |

ऋण

आपको आपकी किसी भी आपातकालीन जरूरत के लिए यदि पैसे कि जरूरत हो तो आप इस पालिसी से लोन कि सुविधा (आखिरी तीन सालो को छोड़ कर क्यों कि इस अवधि में एक मुश्त पैसा लेने कि सुविधा है ही ) उपलब्ध हो जाएगी | आपको किसी भी समय पर आपकी समर्पण मूल्य का 90 % तक ऋण / लोन मिल जायेगा जिस पर आपको ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा | वर्ष 20-21के लिए ब्याज कि दर  7.75% छमाही चक्रवृद्धि रहेगी |

चूंकि आप ये पालिसी अपने बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए ले रहे है इसलिए इसपर लोन लेने से बच्चे का सपना पूरा होने कि संभावना कम होती है | हो सके तो बच्चो कि पालिसी पर लोन लेने से बचिए |

उच्च बीमाधन लाभ

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में ज्यादा बीमा लेने पर आपको प्रीमियम पर छूट का प्रावधान है | जो निम्न प्रकार है :-

स्लेब 1

2 लाख से 3 लाख के बीमाधन पर रु 3.00 प्रति हजार सीमित भुगतान(LPPT) और रु

6.50 प्रति हजार सिगल प्रीमियम के लिए |

स्लेब 2

3 लाख से 5 लाख के बीमाधन पर रु 4.50 प्रति हजार सीमित भुगतान(LPPT) और रु

9.50 प्रति हजार सिगल प्रीमियम के लिए |

स्लेब 3

5 लाख से ज्यादा के बीमाधन पर रु 5.50 प्रति हजार सीमित भुगतान(LPPT) और रु

11.00 प्रति हजार सिगल प्रीमियम के लिए |

ध्यान रहे यदि आप कंपनी के app से प्रीमियम निकल रहे है तो आपको बताये गए प्रीमियम में ये छूट शामिल है तो इसे अलग से नहीं बताना होगा |

क्या आप उच्च बीमा धन का प्रयोग करके प्रीमियम बढ़ाना जानते है | नहीं न तो जल्दी ही आपके लिए jeevanbimatraining.com पर एक पोस्ट मिलगा |

स्टाफ डिस्काउंट

अगर आप SBI के स्टाफ है तो आपको टेबूलर प्रीमियम पर सीमित भुगतान स्मार्ट चैम्प  में 5% और एकल सिंगल प्रीमियम भुगतान में 2% की छूट की व्यवस्था है | ये छूट उन सभी लोगो के लिए लागू है जो  SBI बैंक या SBI समूह के किसी भी प्रतिष्ठान में  एम्प्लोयी / रिटायर / VRS / नाबालिग बच्चे और उनके जीवन साथी के लिए मान्य होगा |

अनुग्रह अवधि

यदि किसी भी परिस्थिति में पालिसी में प्रीमियम का भुगतान नियत समय पर नहीं हो पाया हो तो कंपनी आपको सालाना / छमाही / तिमाही प्रीमियम के लिए 30 दिन की छूट देती है पर मासिक प्रीमियम की स्थिति में ये छूट 15 दी कि ही होती है | इस अवधि में यदि आप प्रीमियम जमा करा देते है तो इसे समय पर ही जमा माना जाता है और इस विलंभ के लिए कोई व्याज नहीं देना होगा |

पुनर्जीवन

स्मार्ट चैम्प  में यदि अनुग्रह अवधि में भी प्रीमियम जमा नहीं हो पाया हो तो पालिसी लेप्स / व्यपगत हो जाती है | जिसे पाहिले बकरा प्रीमियम से 5 साल तक पुनर्जीवित कराया जा सकता है | पुनर्जीवन के समय आपको सारे बकाया प्रीमियम और इस पर ब्याज का भुगतान करना होगा | ब्याज कि दर कंपनी समय-समय पर बताती रहती है |

वर्ष 20-21 के लिए ब्याज कि दर 6.90 % है | जो बाद में बदल भी सकती है |

नामांकन

नामंकान की धारा 39 के अंतर्गत स्मार्ट चैम्प  में नामांकन किया जा सकता है |

समनुदेशन

समनुदेशन की धारा 38 के अंतर्गत स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) का समनुदेशन किया जा सकता है |

राईडर

इस पॉलिसी मे पूरी अवधि के लिए लाइफ और एक्सीडेंटल टोटल परमानेंट डिसेबिलिटी (एटीपीडी) का कवरेज बना रहता है | आपको ये राइडर लेने के लिए कुछ भी करना नहीं है | ये पॉलिसी के साथ ही है | इसके अलावा इस पालिसी में कोई भी अतिरिक्त राइडर उपलब्ध नहीं है |

टैक्स का लाभ

स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) में दिए गए सभी प्रीमियम पर आय कर के नियमो के अनुसार टैक्स कि छूट उपलब्ध होता है साथ- साथ आपको मिलने वाले सभी भुगतान पर भी आय कर की धारा के अनुसार छूट उपलब्ध है |

समर्पण

2 पूरे साल का प्रीमियम के भुगतान बाद स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) का समर्पण किया जा सकता है, और समर्पण मूल्य ले सकते है | हालाँकि इसमें नुकसान होता है, और पालिसी यही बंद हो जाती है |

आपको क्या करना चाहिए

अभिभावक के रूप में आप सुनिश्चित ही अपने बच्चो के भविष्य को लेकत हमेशा सतर्क रहते है और किसी भी स्थिति में बसे अच्छा विकल्प ही चुनते है | इस लिए स्मार्ट चैम्प प्लान (Smart Champ Plan) को लेने के लिए आप गंभीरता से विचर कर सकते है |

This Post Has 2 Comments

Comments are closed.