विषयसूची / Table of Contents
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) का परिचय
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) एक इंडिविजुअल सहभागी (वह पालिसी में बोनस के रूप में कंपनी के प्रॉफिट में हिस्सेदारी रखती है) नॉन लिंक्ड (जिस पॉलिसी का शेयर बाजार से कोई लेना-देना नही है) सीमित (यानी कि जितने साल की पॉलिसी उससे कम साल ही प्रीमियम देना होगा)और एकल (सिंगल) भुगतान वाली धन बीमा योजना है |
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) योजना का उद्देश्य बचत के साथ-साथ बीमाधारक के जीवन की सुरक्षा प्रदान करना है | SBI लाइफ का मानना है कि हर किसी के जीवन में परिस्थितियाँ अलग-अलग होती है, इसलिए SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में ग्राहक को सीमित और सिंगल दोनों तरह के प्रीमियम भुगतान विकल्प दिए है |
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में मिलने वाली धन वापसी कुछ सालप के अंतर से नहीं बल्कि लगातार मिलती है, जो हर साल हमारी अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने में काम आती है |
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) की मुख्य बातें
- SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) एक सीमित और सिंगल प्रीमियम भुगतान बीमा पालिसी है जिसमे बीमाधारक के जीवन बीमा सुरक्षा के साथ -साथ भविष्य कि जरूरतों के लिए लगातार धन वापसी का भी प्रावधान किया गया है |
- SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) मे पालिसी अवधि में प्रीमियम देने और प्रतीक्षा अवधि के बाद में लगातार 5 साल या 10 साल तक धन वापसी की व्यवस्था भी करती है |
- SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) मे परिपक्कवता पर आप को आखिरी धन वापसी के साथ संचित बोनस और टर्मिनल बोनस एक मुश्त लेने का प्रावधान |
- SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में आपको लगातार 5 साल या लगातार 10 साल तक नियमित धन वापसी के रूप में पैसा वापस लेने का प्रावधान |
- SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) आप आपनी जरूरत के अनुसार 15 या 20 (इसमें दो विकल्प उपलब्ध है 5 और 10 साल तक धन वापसी) या 25 साल की पालिसी अवधि का चुनाव कर सकते है |
- SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) प्लान में बोनस के द्वारा आपको आपके निवेश पर वृद्धि या ग्रोथ दी जाती है । परिपक्वता पर आखिरी धन वापसी के साथ-साथ संचित बोनस के साथ-साथ टर्मिनल बोनस का भुगतान भी किया जाता है ।
- SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में बीमाधारक का बीमा कवर पूरी पॉलिसी अवधि के लिए रहेगा । दुर्भग्यपूर्ण मृत्यु पर पूरे बीमा धन के साथ- साथ पूरी पॉलिसी अवधि का बोनस और टर्मिनल बोनस के साथ नॉमिनी को भुगतान कर दिया जाएगा, और हाँ इस स्थिति में दिए जा चुके धन वापसी को घटाया नहीं जायेगा |
- SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में दिए गये सारे प्रीमियमो पर आपको आयकर के धारा 80C के अंतर्गत कर लाभ ।
- SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) के अंतर्गत मिलने वाले सभी लाभ और पूरी परिपक्वता राशि आय कर की धारा 10 (10 D) के नियमानुसार आय कर से मुक्त है |
- प्रीमियम भुगतान के चार विकल्प सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक और सिंगल प्रीमियम में एक बार में से अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते है |
- 15 दिन तक का फ्री लुक पीरियड उपलब्ध । इस अवधि में अगर आपको बताई गई और पॉलिसी बांड में लिखी शर्तो में यदि समानता न हो तो आप पॉलिसी को वापस कर सकते है ।
उत्पाद का प्रकार
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) एक सीमित और एकल भुगतान लगातार धन वापसी जीवन बीमा योजना है |
आपने भी किसी न किसी एजेंट से कोई पालिसी ली ही होगी, और आप उस पॉलिसी को चला भी रहे होंगे….. पर अगर आप अपनी उस पॉलिसी की खूबियों के बारे में भूल गए है या उस पालिसी के फायदे दोबारा जानना चाहते है तो आप यहाँ क्लिक करके हमसे पूछ सकते है | ये मुफ्त सेवा है ……
अगर आप वित्तीय मामलो में लागतार कुछ नया सीखना चाहते है तो यहाँ क्लिक करके न्यूज़ लैटर सब्सक्राइब कर लीजिये | आपको नियमित रूप से हमारा न्यूज़ लैटर मिलता रहेगा |
प्लान लेने के चरण
स्टेप 1 प्रीमियम देने कि अवधि का चुनाव करिए, जो कि 6 या 10 साल हो सकता है |
स्टेप 2 प्रीमियम देने कि अवधि का चुनाव करने के बाद ग्रोथ पीरियड का चुनाव करिए |
स्टेप 3 अब आपको कितने मनी बैक चाहिए (5 साल या 10 साल ) चुनिए |
स्टेप 5 आपकी आयु पर प्रीमियम निकालिए
स्टेप 5 अपने एजेंट को जरूरी डाक्यूमेंट्स और पेमेंट कीजिये (SBI लाइफ में नकद भुगतान स्वीकार नही किये जाते है, अतः आप अपना भुगतान चेक से करें या फिर आप ऑन लाइन पेमेंट का विकल्प भी चुन सकते है) और आपका बीमा हो जायेगा |
SBI की साईट से जाकर इसे समझने के लिए यहाँ क्लिक करिए
कौन ले सकता है ये योजना
प्लान पैरामीटर
प्रवेश आयु
Plan 1 के लिए —-न्यूनतम 18 साल अधिकतम 60 साल
Plan 2 के लिए —-न्यूनतम 18 साल अधिकतम 55 साल
Plan 3 के लिए —-न्यूनतम 18 साल अधिकतम 55 साल
Plan 4 के लिए —-न्यूनतम 18 साल अधिकतम 50 साल
परिपक्वता पर अधिकतम आयु
अधिकतम 75 साल
बीमा धन
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में न्यूनतम बीमाधन 1,00,000 है, इससे ज्यादा का बीमा धन 1000 के गुणको में होगा | अधिकतम बीमा राशि की सीमा 5,00,00,000 (पांच करोड़) है |
प्रीमियम बारंबारता
इस योजना मे प्रीमियम भुगतान के लिए एकल (सिंगल प्रीमियम) सालाना, छमाही, तिमाही और मासिक में से किसी भी विकल्प का चयन अपनी सुविधानुसार किया जा सकता है |
पालिसी अवधि
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में आपकी पालिसी टर्म / अवधि के चार विकल्प उपलब्ध है :-
15 साल (जिसमे 6 साल प्रीमियम देना है, 4 साल का ग्रोथ पीरियड और बीमाधन का 20% के 5 लगातार धन वापसी ), 20 साल (जिसमे 6 साल प्रीमियम देना है, 4 साल का ग्रोथ पीरियड और बीमाधन का 10% के 10 लगातार धन वापसी ), 20 साल (जिसमे 10 साल प्रीमियम देना है, 5 साल का ग्रोथ पीरियड और बीमाधन का 20% के 5 लगातार धन वापसी ), 25 साल (जिसमे 10 साल प्रीमियम देना है, 5 साल का ग्रोथ पीरियड और बीमाधन का 10% के 10 लगातार धन वापसी ),
प्रीमियम भुगतान अवधि
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में सीमित भुगतान के साथ-साथ एकल और सीमित भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध है । (यानि कि जितने साल की पालिसी है उतने समय तक या आपके द्वारा चुनी गयी अवधि तक प्रीमियम देना है), जबकि एकल प्रीमियम में पूरी पालिसी अवधि में केवल एक बार ही प्रीमियम का भुगतान करना होता है |
अलग-अलग पॉलिसी अवधि के लिए सीमित प्रीमियम विकल्प उपलब्ध है जो इस प्रकार से है :-
15 साल (जिसमे 6 साल प्रीमियम देना है )
20 साल (जिसमे 6 साल प्रीमियम देना है )
20 साल (जिसमे 10 साल प्रीमियम देना है)
25 साल (जिसमे 10 साल प्रीमियम देना है)
उत्तरजीविता लाभ
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में उत्तर जीवित लाभ उपलब्ध है | उत्तर जीवित लाभ का मतलब होता है कि परिपक्वता से पाहिले भी कुछ धनराशि मिलने का प्रावधान हो | SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में मृत्यु या परिपक्वता से पूर्व उत्तरजीविता लाभ के रूप में समय-समय पर धन वापसी की व्यवस्था है , जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी पालिसी कितने साल की है | ये इस प्रकार है :-
15 साल (जिसमे बीमाधन का 20% के 5 लगातार धन वापसी ), 20 साल (जिसमे बीमाधन का 10% के 10 लगातार धन वापसी ), 20 साल (जिसमे बीमाधन का 20% के 5 लगातार धन वापसी ), 25 साल (जिसमे बीमाधन का 10% के 10 लगातार धन वापसी ),
उदाहरण
रोहन की आयु 40 साल है | रोहन ने अपने लिए 5 लाख का बीमाधन की पॉलिसी 25 साल (प्लान 4) लिए SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) पालिसी ली है । इसके लिए रोहन को हर साल 42,825 रु (बिना टैक्स के) भुगतान 10 साल की अवधि तक करना होगा क्योंकि रोहन ने प्लान 4 वाला पॉलिसी विकल्प चुना है ।
उत्तरजीविता लाभ के रूप में रोहन ने 10 साल तक प्रीमियम देना होगा , फिर अगले 5 साल का ग्रोथ पीरियड होगा इसके बाद अगले 09 साल तक बीमा धन का 10-10% यानि कि 50,000 रुपये ध्यान रहे कि आखिरी धनवापसी को उत्तरजीविता लाभ नहीं कहा जाता , ये परिपक्वता लाभ के रूप में दिया जायेगा |
परिपक्वता लाभ
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) धन वापसी योजना में पालिसी की अवधि (यानि कि प्रीमियम देयता अवधि और ग्रोथ पीरियड ) पूरी होने के बाद पोलसी परिपक्वव हो जाती है और परिपक्वता पर यदि आपकी पॉलिसी चालू अवस्था है तो पॉलिसी धारक को आखिरी धन वापसी के रूप में बचे हुए 10% बीमा धन के साथ-साथ | पूरी अवधि का बोनस और टर्मिनल बोनस का भुगतान एक मुश्त किया जाता है ।
पर अगर आप कोई ऐसा उत्पाद चाहते है जो परिपक्वता पर आपको मिलने वाली राशि कि गारंटी दे तो आप यहाँ क्लिक करिए और
SBI का स्मार्ट प्लेटिना Assure के बारे में पढ़िए
अगर आप अपने और अपने जीवन साथी के लिए एक ही पालिसी में कवर और बचत चाहते है तो SBI लाइफ स्मार्ट हमसफ़र ले सकते है | इस योजना को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिये |
उदाहरण
रोहन की आयु 40 साल है | रोहन ने अपने लिए 5 लाख का बीमाधन की पॉलिसी 25 साल (प्लान 4) लिए SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) पालिसी ली है । इसके लिए रोहन को हर साल 42,825 रु (बिना टैक्स के) भुगतान 10 साल की अवधि तक करना होगा क्योंकि रोहन ने प्लान 4 वाला पॉलिसी विकल्प चुना है ।
25 साल के बाद पालिसी अवधि समाप्त होने के बाद रोहन की पालिसी पूरी हो जाती है और रोहन को इस पॉलिसी में परिपक्वता लाभ के रूप में 8,40,625 रु का भुगतान (8% की दर से) किया जाएगा ।
ध्यान रहे :- ये उत्तरजीविता लाभ के अलावा है | उत्तरजीविता लाभ (मनी बैक) पॉलिसी के टर्म के के अनुसार अपने नियत समय पर मिलते रहेंगे |
SBI life की साईट पर SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) के बारे में पढने के लिए यहाँ क्लिक करिए
SBI लाइफ बच्चों के लिए भी प्लान देती है जिसमे से एक का नाम स्मार्ट चैम्प है |इसके बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करिए
मृत्यु लाभ
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) बन्दोबस्ती योजना में मृत्यु की दशा में, यदि पॉलिसी चालू अवस्था मे है तो इन तीनो में से जो सबसे ज्यादा होगा के साथ-साथ मृत्यु के समय तक का संचित बोनस और टर्मिनल बोनस (यदि हुआ तो) उसका भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा । ये तीन निम्न प्रकार से है :-
A मूल बीमा राशि
B सालाना प्रीमियम का 10 गुना (सिंगल प्रीमियम के लिए 1.25 गुना) या
C मृत्यु के समय तक भुगतान किए जा चुके प्रीमियम का 105%
इन तीनो में से जो भी सबसे ज्यादा होगा उसका भुगतान किया जाएगा ।
उदाहरण (आजीवन योजना में बन्दोबस्ती अवधि में)
रोहन की आयु 40 साल है | रोहन ने अपने लिए 5 लाख का बीमाधन की पॉलिसी 25 साल (प्लान 4) लिए SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) पालिसी ली है । इसके लिए रोहन को हर साल 42,825 रु (बिना टैक्स के) भुगतान 10 साल की अवधि तक करना होगा क्योंकि रोहन ने प्लान 4 वाला पॉलिसी विकल्प चुना है ।
यदि रोहन की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु 18वें साल में हो जाती है तो रोहन के नॉमिनी को ___________ रु का भुगतान (8% कि दर से) किया जायेगा | इस भुगतान के बाद पालिसी यही बंद हो जाएगी |
टैक्स लाभ
प्रीमियम का भुगतान करते समय
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) पालिसी में दिए गए सारे के सारे प्रीमियम भारतीय आय कर अधिनियम 1961 के अंतर्गत दिए / बताये गए नियमानुसार कर मुक्त होते है | वर्तमान वित्तीय वर्ष 20-21 के लिए ये सीमा 150000 है |
परिपक्वता लाभ लेते समय
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) के अंतर्गत वर्तमान नियमानुसार मिलने वाले परिपक्वता लाभ पूरी तरह से कर मुक्त है |
मृत्यु लाभ लेते समय
वर्तमान आयकर नियमानुसार SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में मिलने वाले मृत्यु लाभ पर भी किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता है |
अन्य लाभ
उच्च बीमा धन पर छूट
आप बाज़ार से सेव लेने गए और आपने सेव का भाव पूछा और दुकानदार ने बोला 120 रु प्रति किलो है |अब आपने दुकानदार से कहा कि मुझे 25 किलो चाहिए तो क्या दूकानदार अब भी उसी भाव से आपको सेव देगा या …. जी बिल्किल ठीक कहा आपने …. दुकान दार आपको भाव कुछ कम करदेगा | अब आपने बोला कि 100 किलो चाहिए तो कुछ और कम कर देगा | ठीक ऐसा ही SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में भी होता है, इसे ही उच्च बीमाधन छूट कहते है |
ये उच्च बीमाधन छूट केवल पारंपरिक प्लानों पर ही उपलब्ध होती है, बाजार आधारित प्लान (ULIPs) में इस तरह कि कोई छूट नहीं होती | जैसे-जैसे बीमा राशि बढ़ाते जायेंगे आपका प्रीमियम कम होता जायेगा | SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) पर ये छूट निम्न प्रकार से है :-
पहिला स्लेब एक लाख से 2 लाख तक के बीमा धन के लिए कोई छूट नहीं
दूसरा स्लेब दो लाख से तीन लाख तक के बीमा धन पर सीमित प्रीमियम के लिए के लिए 2.00 रु प्रति हजार, और एकल प्रीमियम पर 20.00 रु प्रति हजार दर से छूट मिलेगी
तीसरा स्लेब तीन लाख से पांच लाख के बीमा धन पर सिमित प्रीमियम पर 3.00 रुपये प्रति हजार और एकल प्रीमियम पर 25.00 रु प्रति हजार दर से छूट मिलेगी
चौथा स्लेब पांच लाख से ऊपर के बीमा धन के लिए सिमित प्रीमियम पर 5.00 रुपये प्रति हजार और एकल प्रीमियम पर 30.00 रु प्रति हजार दर से छूट मिलेगी
फ्री लुक
आप अपनी पोलिसी का बांड मिलने के बाद एक बार फिर से अपनी पालिसी लेने के फैसले पर एक बार फिर से विचार कर सकते है ये अवधि 15 दिन की होती है और ये आपको आपकी पालिसी बांड मिलने के दिन से शुरू होती है | अगर आप इस विकल्प का प्रयोग करते है तो आपको आपका जमा किया गया प्रीमियम आपको वापस कर दिया जायेगा पर इसमें से इतने समय तक के चार्ज / मेडिकल चार्ज अगर आपका मेडिकल हुआ हो तो काट लिया जायेगा |
स्टाफ डिस्काउंट
अगर आप SBI बैंक, या SBI लाइफ इंश्योरेंस SBI द्वारा वित्त पोषित RRB या स्टेट बैंक के किसी भी सहायक कंपनी में या तो स्वयं काम करते है या उनके जीवन साथी या उनके बच्चे है या VRS ले चुके है तो आपको SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) प्लान लेने पर टेबूलर प्रीमियम पर 3.5 % की छूट नियमित भुगतान पालिसी पर और 2% की छूट एकल प्रीमियम पालिसी पर उपलब्ध है | ये सुविधा इसमें काम कर रहे या काम कर चुके दोनों तरह के लोंगो के लिए उपलब्ध है |
पालिसी लोन
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) पॉलिसी पर लोन की सुविधा उपलब्ध है |
आपको किसी भी आपात स्थिति के लिए पैसे की जरूरत है तो आप अपनी स्मार्ट मनी प्लानर पालिसी पर लोन या ऋण भी ले सकते है | हाँ ये आपको 2 पूरे साल के प्रीमियम चूका देने के बाद ही उपलब्ध होगी | अब आपको ये भी जानना होगा कि लोन मिलता कितना है ?
आप 2 साल बाद जब भी लोन लेने आयेगे उस दिन आपकी पालिसी कि समर्पण मूल्य निकला जायेगा और उसका 90% तक आपको ऋण के रूप में दे दिया जायेगा जिससे कि आपकी जरूरत पूरी हो सके | आपको इस पर साल 21-22 के लिए 9% का ब्याज देना होगा |
अनुग्रह अवधि
किसी भी परिस्थिति मे यदि आप निर्धारित समय अवधि पर अपना प्रीमियम जमा नहीं कर पाते है तो आपको बीमा कंपनी कुछ दिनों कि छूट अपनी तरफ से देती है | सालाना छमाही और तिमाही प्रीमियम की दशा में ये छूट 30 दिन कि होती है और मासिक प्रीमियम की स्थिति में ये छूट 15 दिन कि होती है |
अगर आप इस अवधि में अपना प्रीमियम जमा करा देते है तो उसे समय पर जमा किया हुआ मान लिया जायेगा और इस अवधि में आपको किसी तरह का कोई ब्याज नहीं देनी होती |
इस अवधि में बीमा का कवर चलता रहता है और अगर इस अवधि में मृत्यु दावा आता है तो SBI लाइफ उसका भुगतान करती है बस आखिरी बकाया प्रीमियम काट लिया जाता है |
पुनर्जीवन
यदि किसी कारन आपकी पालिसी बंद हो गयी हो तो आप इस पालिसी को अगले पांच साल तक पिछला सारा बकाया प्रीमियम और ब्याज देकर इस पालिसी को दोबारा शुरू करके आप अपनी पालिसी की सारी सुविधाये फिर से पा सकते है |
नामांकन
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में नामांकन कि सुविधा उपलब्ध है
समनुदेशन
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) मे आपको समनुदेशन की सुविधा दी गयी है |
रायडर
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) में रायडर उपलब्ध नहीं है |
समर्पण
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) प्लान में सरेंडर सुविधा 2 पूरे साल के प्रीमियम जमा हो जाने पर ही उपलब्ध होगी, हांलांकि किसी भी जीवन बीमा योजना का समर्पण करने पर ग्राहक को नुकसान ही होता है |
चुकता
SBI Life Smart Money Planner (स्मार्ट मनी प्लानर) प्लान में अगर आप किसी भी कारण से अनुग्रह अवधि में अपना प्रीमियम जमा नहीं करा पाए हो तो आपकी पालिसी में से आपका बीमा समाप्त हो जाता है | अतः समय पर प्रीमियम जमा करना न भूले | फिर भी यदि ऐसी परिस्थिति बन ही जाये तो भी आप कभी भी अपनी पालिसी का समर्पण न करें | इसका एक बेहतर विकल्प ये है कि आप अपनी पालिसी को चुकता करवा दे | चुकता का मतलब ये है कि आपको अब आगे के प्रीमियम जमा नही कराने और आपकी पालिसी घटे हुये बीमाधन के साथ चलती रहेगी |
हांलाकि ये सुविधा आपको 2 पूरे साल के प्रीमियम जमा हो जाने पर ही उपलब्ध होगी, हांलांकि किसी भी जीवन बीमा योजना का समर्पण करने पर ग्राहक को नुकसान ही होता है |

