You are currently viewing How much to save Know in 7 steps आपको कितने पैसे बचाने होंगे जानिए 7 चरण मे
कितने पैसे बचाने होंगे (How much to save)

How much to save Know in 7 steps आपको कितने पैसे बचाने होंगे जानिए 7 चरण मे

मुझे अपनी किसी जरूरत के लिए कितने पैसे बचाने होंगे (How much to save) ?

प्रस्तावना कितने पैसे बचाने होंगे (How much to save)

हमारे पिछले एक लेख में जाना था कि जो काम आज हम 300000 रूपये में करते है यही काम इसी स्तर से 15 साल के बाद कितने रुपये में होगा | अगर आपने ये वाला लेख नहीं पढ़ा तो यहाँ क्लिक करके पाहिले इसे पढ़ लीजिये 3 से 4 मिनट का समय ही लगेगा, और ये वाला लेख बेहतर समझ आएगा | 

आज हमें ये समझने की कोशिश करेंगे कि 18 साल बाद (आपके लिए ये अवधि अलग हो सकती है) हमें अपने काम के लिए जो धनराशि चाहिए उसके लिए हमें आज से सालाना कितने पैसे बचाने होंगे (How much to save) ?

कितने पैसे बचाने होंगे (How much to save) किससे पता करें?

कितना पैसा लगेगा (How Much money)

इसके लिए आपको एक फाईनेंसियन कैलकुलेटर डाउनलोड करना होगा, जो आपको एंड्राइड मोबाईल के प्ले स्टोर में मिल जायेगा (आपने शायद इसे पिछले लेख में पढ़ कर डाउनलोड कर लिया होगा, अगर कर लिए हो तो ये वाला पार्ट छोड़ दीजिये, अगर नहीं किया तो तो अब डाउनलोड कर लीजिये) | आप सर्च आप्शन में जा कर Financial लिख कर सर्च करेंगे तो आपको ढेर सारे केलकुलेटर मिलेंगे जिसमे से मैं जिसका प्रयोग कर रहा हूँ | वो चित्र में लाल बॉक्स में दिख रहा है |

 

आप भी इसे डाउनलोड कर लीजिये | डाऊनलोड होने पर जब आप इसे open करेंगे तो ये कुछ इस तरह का दिखेगा |

कितना पैसा लगेगा (How Much money)

हमें इसमें से पहिला वाला TVM (टाइम वैल्यू ऑफ़ मनी) वाला विकल्प का प्रयोग करके हम अपने काम के लिए भविष्य की जरूरत के लिए आवश्यक धनराशि का अंदाजा लगभग सही –सही (सटीकता) से निकाल सकते है | जब आप इस टी वी एम  कैलकुलेटर में जब जाएंगे तो आपको स्क्रीन कुछ इस तरह की नजर आएगी …

पिछले लेख मे लिए गए उदाहरन में हमने देखा कि जो काम आज 3 लाख में हो रहा है वही काम 18 साल बाद 1013979 में होगा इस धनराशि को जमा करने के लिए आपने पास 18 साल का समय है, तो हर साल हमें कितना पैसा बचाना होगा जिससे की 18 साल पूरे होने पर हमारे पास 1013979 इननी धनराशि हो ही हो | इसमें निम्न लिखित बटन है आइये इनको एक एक करके समझ लेते है |

फैनेंसिअल कैलकुलेटर के बटन समझते है

आइये समझ लेते है कि फैनेंसिअल कैलकुलेटर में कौन- कौन से बातें होते है और इनका मतलब क्या है और इन्हें कब और कैसे प्रयोग करना है :-

पहला बटन है PV    

यानी के प्रेजेंट वैल्यू आप इसमें वह वैल्यू लिखिए जिसकी आवश्यकता आपको आज होगी अगर आप काम आज करें तो | इस कैलकुलेशन में इस कालम को खाली रखेगा |

दूसरा बटन है PMT  

इसका प्रयोग तब होता है जब हम कोई किश्त निकाल रहे होते है या दे रहे होते है, तब इसका प्रयोग होता है | यानि कि लगातार पैसे देने या लेने में | अभी हम यही निकलना है, इस लिए इसे भी खाली रखेगे |

तीसरा बटन है FV    

ये फ्यूचर वैल्यू है हमें ये राशि पता है कि हमें 18 साल बाद 1013979 रुपये की जरूरत होगी | इस कालम में यही 1013979 की राशि भरनी है

चौथा बटन है Rate   

इसका मतलब है कि आज से जब हम पैसे बचन शुरू करेंगे तो इस बचत पर हमें कितना ब्याज मिलेगा | यहाँ हम 11% मान कर चल रहे है | यानि कि की इन 18 सालो में आपके निवेश किये गए पैसे पर 11 % की ग्रोथ मिलने की सम्भावना है तो यहाँ आप 11 लिख दीजिये | ध्यान रहे % का निशान नहीं लगाना है |

पाँचवा बटन है पीरियड         

उसके ठीक नीचे एक कॉलम है जिसमें पीरियड लिखा हुआ है इसमें आपको वह समय अवधि लिखनी है कितनी अवधि के बाद आपको इस पैसे की आवश्यकता होगी | चूंकि आपको पैसे की जरूरत 18 साल बाद होगी इस लिए यहाँ आपको 18 लिखना होगा |

छठा बटन है Compounding          

इस में आपको सीधे हाथ की तरफ क्लिक करके ड्राप डाउन में से वो अवधि जाननी है जिस अन्तराल पर आपके निवेश में चक्रवृद्धि हो रही है | हमें इसे सालाना ही रखना है |

सातवां बटन है beginning              

अगर आप पैसे का निवेश प्री पेड की तरह (यानि की आप एडवांस में निवेश ) कर रहे है तो, अन्यथा end का चयन करके कैलकुलेट करेंगे | आम तौर पर हम जब पैसे देते है तभी कोई भी कैलकुलेशन शुरू होती है इसलिए हम इसे beginning ही रखंगे |

कितने पैसे बचाने होंगे (How much to save) से उत्तर कैसे मिलेगा ?

अब इस कैलकुलेशन के लिए जरूरी सारे कॉलम हमें भर दिए है, और अब हमारी जरूरत है कि हमें  1013979 (दस लाख तेरह हजार नौ सौ उन्यासी) रुपये की धनराशि 18 साल में जमा करनी हो, और इस पर हमें 11% की ग्रोथ (हम ये मान कर चल रहे है , आपको मिलने वाली ग्रोथ इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है ) मिले तो हमें सालाना कितने रुपये जमा करने होंगे ?

इसके लिए आप ऊपर से दूसरा बटन PMT यानि कि पेमेंट को दबा दीजिए | आपको यहाँ 18126 नज़र आएगा | यानि कि अगर आप हर साल 18126 रुपये अगले 18 साल तक बचाए जिस पर 11% की ग्रोथ मिले तो 18 साल बाद आपको 1013979 रुपये की धनराशि मिलेगी | आप ने भी इतनी  ही धनराशि के लिए योजना बनायीं थी |

एक और उदहारण

माना कि हमें  1013979 (दस लाख तेरह हजार नौ सौ उन्यासी) रुपये की धनराशि 18 साल में जमा करनी हो, और इस पर हमें 9% की ग्रोथ (हम ये मान कर चल रहे है , आपको मिलने वाली ग्रोथ इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है ) मिले तो हमें सालाना कितने रुपये जमा करने होंगे ? अब हमारा उत्तर 22523 रुपये आएगा | चलिए एक और बार अवधि को बदल कर भी समझ लेते है 

माना कि हमें  1013979 (दस लाख तेरह हजार नौ सौ उन्यासी) रुपये की धनराशि 20 साल (यानि कि 2 और साल बाद) में जमा करनी हो, और इस पर हमें 9% की ग्रोथ (हम ये मान कर चल रहे है , आपको मिलने वाली ग्रोथ इससे कम या ज्यादा भी हो सकती है ) मिले तो हमें सालाना कितने रुपये जमा करने होंगे ? अब हमारा उत्तर 18183 रुपये आएगा |

हाँ न कितना आसान …..

निष्कर्ष

अब आपकी भविष्य की हर जरूरत के लिए कितना रुपया बचाना है आप खुद ही निकल सकते है ………

आपको ढेर सारी शुभकामनाये की आज आपने एक और नई बात सीख ली है ……………..

अब आप इसे अपने लिए प्रयोग करिए और अपने परिवार के लोगों और परिचितों को भी बताइए ……

आशा करता हूं क्या आपको यह लेख पसंद आया होगा पसंद आएगा कृपया अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर अवगत जरूर करें | धन्यवाद जल्द मिलेंगे एक नए लेख के साथ तक तक पढ़ते रहिये सीखते रहिये ………

आशा करता हूं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा पसंद आएगा कृपया अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताये | धन्यवाद जल्द मिलेंगे एक नए लेख के साथ तक तक पढ़ते रहिये सीखते रहिये ………

आप भविष्य कि जरूरत के लिए समाधान  यहाँ भी देखा सकते है

ये भी पढ़िए

बच्चो के लिए एक अच्छा प्लान स्मार्ट चैम्प के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करिए

This Post Has One Comment

Comments are closed.